हिमाचल प्रदेश

शादी का झांसा देकर महिला से 3 वर्षों तक किया दुष्कर्म

Shantanu Roy
9 April 2023 9:45 AM GMT
शादी का झांसा देकर महिला से 3 वर्षों तक किया दुष्कर्म
x
मंडी। विधवा महिला को शादी का झांसा देकर जेसीबी चालक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला थाना मंडी में पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार शिकायत में पीड़िता ने कहा कि उसकी शादी के कुछ समय बाद उसके पति की मृत्यु हो गई थी। इस शादी से उसे एक बेटा भी पैदा हुआ था। पीड़िता के अनुसार बच्चा पैदा होने के एक महीने बाद उसके पति के साथ जेसीबी चालक का कार्य करने वाला आरोपी धनदेव निवासी चच्योट जिला मंडी ने उससे शादी करने और बच्चे को अपनाने का वायदा किया। इसके बाद आरोपी उसके साथ 3 वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी ने पीड़िता को कुल्लू के भुंतर में किराए के मकान में रखकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार इसके बाद आरोपी उसे अपने घर चच्योट भी ले गया, जहां 3-4 माह के बाद आरोपी ने उसे निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि महिला पुलिस थाना के तहत आरोपी पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने को लेकर मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story