हिमाचल प्रदेश

Raavi river में छंलाग लगाने के बाद लापता हुई महिला, गोताखोर करेंगे तलाश

Sanjna Verma
30 Jun 2024 6:51 PM IST
Raavi river में छंलाग लगाने के बाद लापता हुई महिला, गोताखोर करेंगे तलाश
x
Chamba चम्बा: चम्बा शहर के मंजरी गार्डन के पास रावी नदी में छंलाग लगाने के बाद लापता हुई महिला का रविवार को दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया है। इसके लिए पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रावी किनारे महिला की तलाश की। वहीं रावी नदी का पानी मटमैला होने के कारण भी अधिक जानकारी नहीं जुटाई जा सकी। अब सोमवार को महिला की खोज के लिए सुंदरनगर से गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है ताकि महिला की तलाश की जा सके। बीते शनिवार को एक महिला ने रावी नदी में छलांग लगा दी थी। इसके बाद महिला लापता है।
police
ने उसकी तलाश शुरू कर दी है लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। हालांकि घटनास्थल से चप्पलें बरामद हुई हैं।
घटनास्थल से बरामद हुईं महिला की चप्पलें
बताया जा रहा है कि रावी में कूदने से पहले उसने चप्पलें उतार दी थी। महिला के बारे में रावी के पास से गुजर रहे लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने महिला के बारे में जांच शुरू कर दी है। महिला कौन है इस बारे में भी अभी तक जानकारी नहीं है। DSP Probationer ने बताया कि रावी में लापता महिला के बारे में तलाश की गई लेकिन कोई information नहीं मिल पाई है। रावी में पानी का बहाव काफी अधिक है। अब महिला की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है। सोमवार को सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।
Next Story