हिमाचल प्रदेश

महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी अपनी जान, ससुराल वालों पर लगा ये आरोप

Admin Delhi 1
30 Aug 2022 5:20 PM IST
महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी अपनी जान, ससुराल वालों पर लगा ये आरोप
x

हमीरपुर क्राइम न्यूज़: जिला के उपमंडल बड़सर के अंतर्गत एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी है। मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर महिला को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार ममता देवी (38) पत्नी रोहित कुमार निवासी जज्जल पंचायत उसनाड़ कला ने जहर खा लिया। बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन उसे बड़सर अस्पताल ले गए। जिसके बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रैफर किया गया। लेकिन वहां से भी उसे टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। लेकिन वहां इलाज के दौरान महिला ने अपने प्राण त्याग दिए। ममता देवी अपने पीछे छोटे-छोटे दो बच्चों को छोड़ गई है। उसका पति रोहित लुधियाना में प्राइवेट जॉब करता है।

महिला की मौत के बाद मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। ममता की मां के मुताबिक़ ममता को शादी के बाद लगातार प्रताड़ित किया जाता था, जिसकी वजह से उसने अपनी जान दे दी है। उन्होंने पुलिस में ससुराल वालों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर इंसाफ़ की गुहार लगाई है।

डीएसपी बड़सर शेर सिंह ठाकुर के अनुसार 38 वर्षीय महिला ने ज़हर खाकर अपनी जान दे दी है। मायका पक्ष के मुताबिक़ उसे प्रताड़ित किया जाता था। उसके पति सास ससुर जेठ जेठानी देवर देवरानी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर आग़ामी कार्रवाई की जा रही है।

Next Story