हिमाचल प्रदेश

सेप्टिक टैंक में डूबी महिला, मौत

Admin4
28 Jun 2023 11:21 AM GMT
सेप्टिक टैंक में डूबी महिला, मौत
x
हमीरपुर। जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत बजूरी में एक महिला की सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं मायके पक्ष ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप जड़ते हुए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, बजूरी के एक घर में सैप्टिक टैंक का ढक्कन टूट गया था। इस दौरान महिला उसमे गिर गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा महिला को सेप्टिक टैंक से निकालकर तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुँचाया गया, परन्तु तब तक उसने दम तोड़ दिया था।
मायका पक्ष का कहना है कि महिला की शादी 10 साल पहले हुई थी और शादी के 2-3 साल बाद ही ससुराल वालों ने उनकी बेटी को तंग करना शुरू कर दिया था। बता दें महिला अपने पीछे 4 साल का बेटा और 7 साल की बेटी छोड़ गई है। पुलिस अधीक्षक डाॅ. आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
Next Story