हिमाचल प्रदेश

गुजरात से पति के साथ लाहौल-स्पीति घूमने आई थी महिला, जिस्पा नदी में मिला शव

Shantanu Roy
25 July 2022 9:24 AM GMT
गुजरात से पति के साथ लाहौल-स्पीति घूमने आई थी महिला, जिस्पा नदी में मिला शव
x
बड़ी खबर

केलांग। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति पुलिस ने जिस्पा में नदी के पास से महिला का शव बरामद किया है। मृतक महिला की पहचान जयदेव नोधिवा (23) पत्नी युवराज सिंह जयदेव निवासी अहमदाबाद गुजरात के रूप में हुई है। पुलिस को रविवार सुबह 3 बजे सूचना मिली कि जिस्पा में नदी किनारे किसी महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए केलांग ले आई है। प्राप्त सूचना के अनुसार दोनों पति-पत्नी जिस्पा कैंप में रुके थे।

आधी रात को पति की नींद खुली तो पत्नी कमरे में नहीं थी। पति युवराज सिंह जयदेव ने इधर-उधर तलाशा लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। कुछ देर बाद पत्नी का शव नदी किनारे पाया गया। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story