- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal में पाकिस्तान...
हिमाचल प्रदेश
Himachal में पाकिस्तान से सहानुभूति दिखाने वाली महिला गिरफ्तार
Tara Tandi
14 May 2025 10:58 AM IST

x
Arki अर्की: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक महिला को भारी पड़ गया। अर्की पुलिस ने उक्त महिला को पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति जताने और आतंकी हमले पर खुशी प्रकट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने व्हाट्सएप पर देशविरोधी टिप्पणी की थी, जिससे माहौल बिगाड़ने की आशंका थी। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है और पुलिस इसे गंभीरता से लेकर हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 196, 197, 353, और 152 के तहत मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर देश विरोधी गतिविधियों को लेकर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है।
TagsHimachal पाकिस्तान सहानुभूतिमहिला गिरफ्तारHimachal Pakistan sympathywoman arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





