हिमाचल प्रदेश

महिला ने सास व पति पर लगाया मारपीट करने के आरोप, 4 महीने पहले हुई थी शादी

Admin Delhi 1
15 July 2022 6:13 PM IST
महिला ने सास व पति पर लगाया मारपीट करने के आरोप, 4 महीने पहले हुई थी शादी
x

सिटी क्राइम न्यूज़: सुंदरनगर उपमंडल के संगाहन गांव की एक महिला ने सास और पति पर तंग करने और मारपीट करने का आरोप लगाए हैं। बीते रोज महिला ने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना मंडी में दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। महिला पुलिस थाना मंडी में दी गई शिकायत में 32 वर्षीय अतिशा निवासी संगाहन तहसील सुंदरनगर जिला मंडी ने बताया कि उसकी शादी भीम सिंह के साथ चार माह पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति और सास उसे छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रताड़ित करते रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि गत 9 जुलाई को उन्होंने उसके साथ मारपीट की जिससे उसे गंभीर चोटें आई है।

मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Next Story