हिमाचल प्रदेश

महिला ने एचआरटीसी के चालक पर दुराचार कर गर्भवती करने का लगाया आरोप, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
24 Oct 2022 5:48 PM IST
महिला ने एचआरटीसी के चालक पर दुराचार कर गर्भवती करने का लगाया आरोप, मामला दर्ज
x

हिमाचल न्यूज़: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन के एक चालक पर दुराचार का आरोप लगा है। महिला पुलिस थाना बिलासपुर में सदर क्षेत्र थाना में केस दर्ज किया गया है। शिकायत में महिला ने एचआरटीसी के चालक पर दुराचार का आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वो नोएडा (दिल्ली) में रहती है। उसका अक्सर ही बिलासपुर आना -जाना रहता है। इसी दौरान चालक से पहचान हुई। महिला ने पुलिस को ये भी बताया कि करीब तीन महीने पहले वो जब निगम की बस में दिल्ली से बिलासपुर आई तो चालक उसे अपने कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुराचार किया गया। महिला ने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस चौकी में दी गई थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी बस चालक ने उसकी एक वीडियो भी बनाई थी, जिसके आधार पर वो उसे ब्लैकमेल कर रहा है साथ ही धमकियां भी देता है। पीड़िता ने ये भी खुलासा किया कि चालक ने नोएडा स्थित उसके कमरे में आकर भी कई बार जबरदस्ती की, इस वजह से वो अब गर्भवती भी हो गई है।

डीएसपी ( मुख्यालय) राजकुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Next Story