हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ जॉब प्लेसमेंट देंगे

Admin Delhi 1
17 Jun 2023 7:24 AM GMT
हिमाचल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ जॉब प्लेसमेंट देंगे
x

शिमला न्यूज़: एपीजी शिमला विश्ववविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों व चांसलर विक्रांत सुमन, प्रो-चांसलर, प्रो. डा. रमेश चौहान, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा. नीलम शर्मा, डा. अश्विनी शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुख्यमंत्री आवास ओकओवर शिमला में शिष्टाचार भेंट की। विश्ववविद्यालय प्रतिनिधिमंडल की ओर से चांसलर सुमन विक्रांत ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पुष्पगुच्छ भेंट की। एपीजी शिमला विश्ववविद्यालय के प्रतिनिधियों ने इस भेंट के दौरान एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों और विश्वविद्यालय में पढ़ाए जा रहे विभिन्न संकायों के डिग्री पाठ्यक्रमों के बारे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अवगत करवाया और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ विद्यार्थियों की जॉब-प्लेसमेंट का भरोसा

भी दिलाया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एपीजी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों से शिक्षा पर संवाद करते हुए कहा कि हिमाचल के निजी विश्वविद्यलयों से प्रदेश के विद्यार्थियों व युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों को रोजगार-सृजन के साथ आत्मनिर्भर होने का हुनर सिखाएं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवा बाहरी राज्यों व विदेशों में पढ़ाई करने के लिए रुख व पल्यान कर रहे हैं।

Next Story