हिमाचल प्रदेश

जबरदस्ती शारीरिक संबंध पर पति के खिलाफ थाने पहुंची पत्नी

Shreya
5 Aug 2023 1:10 PM GMT
जबरदस्ती शारीरिक संबंध पर पति के खिलाफ थाने पहुंची पत्नी
x

बिलासपुर: महिला पुलिस थाना बिलासपुर में पत्नी ने पति के खिलाफ जबरदस्ती शारीरिक संबध बनाने को लेकर मामला दर्ज करवाया है। पीडि़त पत्नी क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उपचाराधीन है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति के खिलाफ पत्नी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और उसके साथ वहशीपन करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने कहा है कि उसकी शादी वर्ष, 2006 में हुई थी।

उसके एक बेटा व एक बेटी है। शादी के बाद से ही उसका पति उसे तंग करता रहता है। गत तीन अगस्त रात को उसके पत्ति ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुराचार सहित अन्य धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी हैडक्वार्टर राज कुमार ने बताया कि पुलिस पीडि़त पत्नी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story