- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- कर्ज, महंगाई,...
हिमाचल प्रदेश
कर्ज, महंगाई, बेरोजगारी पर बात क्यों नहीं करते भाजपा के स्टार प्रचारक : मुकेश अग्निहोत्री
Shantanu Roy
5 Nov 2022 9:06 AM GMT

x
बड़ी खबर
ऊना। वोट के लिए उतावले भाजपा के स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह प्रदेश में आकर जनता से वोट मांगने के साथ-साथ कर्ज, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व माफिया पर बात क्यों नहीं करते? देवभूमि व वीरभूमि जानना चाहती है कि डबल इंजन ने हिमाचल को क्या आर्थिक मदद दी? कर्ज को कम करने के लिए क्या पैकेज दिया? अग्निहोत्री ने कहा डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में कर्ज बढ़ाया, नौकरियां बेचीं, माफिया को संरक्षण दिया, लूट-खसूट की तथा भाई-भतीजावाद किया। हिमाचल को बदनाम करने का काम भाजपा ने किया है।
ओपीएस देने की बात पर भाजपा के पेट में हो रहा दर्द
अग्निहोत्री ने कहा कि आज जब कांग्रेस ने यह ऐलान कर दिया है कि सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट में कर्मचारियों को ओपीएस देंगे तो भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है, जिससे भाजपा का कर्मचारी विरोधी चेहरा सामने आ रहा है। अग्निहोत्री ने कहा कि अपने हक के लिए लड़ रहे कर्मचारियों पर प्रदेश सरकार द्वारा दर्ज किए गए मुकद्दमे वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सबसे असफल मुख्यमंत्री जयराम रहे हैं, जिनके कार्यकाल में नौकरियां बिकीं, कोरोना में भ्रष्टाचार हुआ, रेत माफिया ने लूट मचाई व दवा माफिया सहित नशा माफिया लगातार प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ट्रबल इंजन से ज्यादा कुछ नहीं है।
जुमलों की सरकार ने हिमाचल से अन्याय किया
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा केवल जुमलों की सरकार है, जिसने हिमाचल प्रदेश के साथ अन्याय करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का नेतृत्व भी इस बात को समझ गया है कि हिमाचल प्रदेश में उसकी हार तय है। अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के आधुनिक निर्माता वीरभद्र सिंह हैं। पूरे हिमाचल में हरा, सफेद, भगवा रंग करवा दिया जाए तो पूरा हिमाचल यह आवाज देगा कि विकास कार्य कांग्रेस की देन है।
Next Story