हिमाचल प्रदेश

पढ़ने के लिए बोला तो किशोर ने फंदा लगा दे दी जान

Shantanu Roy
11 Aug 2022 6:53 AM GMT
पढ़ने के लिए बोला तो किशोर ने फंदा लगा दे दी जान
x
बड़ी खबर
कांगड़ा। ज्वालामुखी क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर को जब परिजनों ने पढ़ने के लिए बोला तो उसने गुस्से में आकर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार बीते 26 जुलाई को किशोर नींबू के पेड़ पर चढ़ा था। परिवार वालों ने उसे पढ़ने के लिए कहा तो किशोर ने तैश में आकर घर का दरवाजा बंद करके फंदा लगा लिया। परिजन उसे ज्वालामुखी अस्पताल ले गए थे, जहां से उसे टांडा मेडिकल काॅलेज अस्पताल टांडा रैफर किया गया था। टांडा में उसकी मौत हाे गई। पुलिस धारा 174 के तहत घटना की जांच कर रही है।
Next Story