हिमाचल प्रदेश

बारिश से सडक़ों पर भू-स्खलन से थमे बसों के पहिए, प्रदेश में एचआरटीसी के 800 रूट बंद

Gulabi Jagat
21 Aug 2022 6:47 AM GMT
बारिश से सडक़ों पर भू-स्खलन से थमे बसों के पहिए, प्रदेश में एचआरटीसी के 800 रूट बंद
x
शिमला
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश से बाढ़ व पहाड़ी से मलबा गिरने से कई सडक़ों पर यातायात सेवा ठप रही। यातायात बंद होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एचआरटीसी के 800 से ज्यादा रूट प्रदेश भर में बंद रहे। एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के तीन जिलों में सबसे ज्यादा बस रूट प्रभावित हुए हैं। कांगड़ा मंडी और चंबा जिला में सबसे ज्यादा बस रूट प्रभावित हुए हैं। लोकल रूटों के साथ-साथ लांग रूटों पर भी बस सेवा बाधित हुई है। एचआरटीसी प्रबंधन का कहना है कि भू-स्खलन व बाढ़ को देखते हुए बाहरी राज्यों के लिए जाने वाली गाडिय़ों को आधे रास्ते से ही संचालित करना पड़ा।
धर्मपुर डिपो को भारी नुकसान
Next Story