हिमाचल प्रदेश

शबनम का घर पहुंचने पर स्वागत… गांव की पहली लेडी डॉक्टर बनी

Gulabi Jagat
6 Feb 2023 4:57 PM GMT
शबनम का घर पहुंचने पर स्वागत… गांव की पहली लेडी डॉक्टर बनी
x
हमीरपुर, 6 फरवरी : उपमंडल भोरंज के ग्राम पंचायत टिकरी मिन्हासा के पिधड़ता गांव की डॉक्टर बनीं शबनम का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। साल 2022 में रशिया कज़ाख़िस्तान के बिश्केक के इंटरनेशनल हाई स्कूल ऑफ मेडिसिन से प्रथम अटेंप्ट में ही एफएमजीई की परीक्षा पास की। इसी साल शबनम ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा अच्छे नंबरों से पास की।
डॉक्टर शबनम
बता दें कि शबनम अपने गांव की पहली बेटी है, जो डॉक्टर बनी है। शबनम ने इसका श्रेय माता रेखा देवी, पिता मनजीत सिंह को दिया है। भाजपा महामंत्री अशोक ठाकुर ने कहा कि यह सभी के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि बेटी ने कठिन परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान एकता, पूर्व प्रधान रेखा देवी, सुनील कुमार, विजय कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
Next Story