हिमाचल प्रदेश

वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने खेलों में हिमाचल व देश का नाम पुरी दुनिया में चमकाया : धूमल

Shantanu Roy
17 Aug 2022 10:47 AM GMT
वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने खेलों में हिमाचल व देश का नाम पुरी दुनिया में चमकाया : धूमल
x
बड़ी खबर
हमीरपुर। पुर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा की बमसन की ग्राम पंचायत पटनोंण के लाल अंतराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने खेलों में हिमाचल व देश का नाम पुरी दुनिया चमकाया है ऐसे युवा खिलाड़ी पर हमें गर्व है तथा युवाओं के लिए भी विकास प्रेरणा स्त्रोत हैं। काॅमनवैल्थ गेम्स में तीसरी बार रजत पदक जीतने पर हिमाचल के मात्र एक खिलाड़ी वेटलिफ्टर विकास ठाकुर का अपने गृह जिला में पहुंचने पर हमीरपुर से लेकर टौणीदेवी-पटनोंण तक जोरदार स्वागत हुआ। टौणीदेवी पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने वेटलिफ्टर विकास ठाकुर स्वागत व अभिनंदन किया।इससे पहले हमीरपुर सर्किट हाउस में पहुंचने पर विकास ठाकुर का राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे नरेंद्र अत्री, जिला भाजपा महामंत्री हरीश शर्मा, अभ्यवीर सिंह लवली सहित अन्य ने स्वागत किया।
इस मौके पर युवा वर्ग विकास ठाकुर के साथ सैल्फी लेने को काफी उत्सुक नजर आया। वहीं जिला भाजपा पदाधिकारियों ने भी विकास ठाकुर को सम्मानित किया। विकास ठाकुर ने उनके अभिनंदन के लिए हमीरपुर जिला वासियों का आभार व्यक्त किया। बता दें कि विकास ठाकुर हमीरपुर जिला के बमसन विकास खंड के तहत पटनौण गांव के मूल निवासी हैं जोकि बचपन से लुधियाना में खेल के माध्यम से जुड़े रहे हैं। उन्होंने इससे पहले भी कई मैडल राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त किए हैं। विकास ठाकुर के परिजनों ने भी उनका विशेष रूप से अभिनंदन किया। इस मौके भाजपा नेताओं ने बताया कि विकास ठाकुर ने देश का नाम रोशन किया है एवं भविष्य में भी उनसे और अधिक उम्मीदें बंध गई हैं। उन्होंने युवाओं को विकास ठाकुर से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वहीं टौणीदेवी में समाजसेवी विजय बहल व अन्य व्यापारियों ने भी विकास ठाकुर को सम्मानित किया।
Next Story