हिमाचल प्रदेश

Weather : अप्रैल के पहले सप्ताह में भी बर्फबारी का दौर जारी

Tara Tandi
7 April 2024 11:30 AM GMT
Weather : अप्रैल के पहले सप्ताह में भी बर्फबारी का दौर जारी
x
हिमाचल : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में अप्रैल के पहले सप्ताह में भी बर्फबारी का दौर जारी है। शुक्रवार देर रात को रोहतांग के साथ बारालाचा व शिंकुला दर्रे में ताजा बर्फबारी हुई। चोटियों में हो रही बर्फबारी से पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय अभी भी मौसम में ठंडक बरकरार है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम खुल गया है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के आठ क्षेत्रों में शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 9 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 10 से 12 अप्रैल तक कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। वहीं, शनिवार को प्रदेश की राजधानी शिमला व अन्य भागों में दिनभर धूप खिली रही। चटक धूप खिलने से मैदानी भागों में पारा चढ़ने लगा है। ऊना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.6, सुंदरनगर 10.0, भुंतर 8.2 , कल्पा 2.6, धर्मशाला 14.9, ऊना 10.6, नाहन 15.5, केलांग -2.0, पालमपुर 12.0, सोलन 8.8, मनाली 8.7, कांगड़ा 12.0, मंडी 9.9, बिलासपुर 11.4, चंबा 10.9, डलहौजी 10.7, जुब्बड़हट्टी 14.2, कुफरी 8.2, कुकुमसेरी 0.3, नारकंडा 5.9, रिकांगपिओ 6.4, सेऊबाग 7.0, धौलाकुआं 12.5, बरठीं 10.1, कसौली 14.0, पांवटा साहिब 17.0, सराहन 9.0 और देहरागोपीपुर में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान
शिमला 22.2
सुंदरनगर 30.3
भुंतर 28.7
धर्मशाला 26.8
ऊना 34.8
नाहन 27.3
सोलन 28.0
कांगड़ा 30.6
मनाली 22.0
कांगड़ा 30.2
बिलासपुर 31.8
चंबा 30.3
धौलाकुआं 33.3
बरठीं 30.7
Next Story