हिमाचल प्रदेश

चार दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान, ऊना में 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

jantaserishta.com
2 Jun 2022 7:21 PM IST
चार दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान, ऊना में 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
x
पढ़े पूरी खबर

शिमला: हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 3 से 6 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। ऐसे में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। विशेषकर प्रदेश के निचले व मैदानी जिलों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। ऊना में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हिमाचल में जून के दूसरे सप्ताह के दौरान प्री मानसून की बौछारें शुरू होने की संभावना है। 15 जून के बाद प्रदेश में मानसून पहुंचने के आसार हैं। बीते वर्ष सामान्य से छह दिन पहले 13 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून ने हिमाचल में प्रवेश किया था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इस वर्ष मानसून के सामान्य बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।

तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 42.2 23.0
बिलासपुर 39.5 23.0
हमीरपुर 38.9 18.9
कांगड़ा 37.5 20.7
चंबा 36.0 16.7
नाहन 36.7 24.1
धर्मशाला 35.5 22.2
सोलन 34.8 15.4
शिमला 26.6 18.4
कल्पा 23.1 7.4
केलांग 18.9 5.4
मनाली 27.0 11.2
भूस्खलन से उदयपुर-पांगी मार्ग काढू नाला में बंद
उधर, पांगी-किलाड़ को जोड़ने वाला राज्य राज मार्ग-26 भूस्खलन से बंद हो गया है। पहाड़ी दरकने से पांगी-किलाड़ के लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। गुरुवार दोपहर को काढू नाला के पास भूस्खलन से सड़क बंद हो गई। इससे पांगी-किलाड़ का संपर्क लाहौल, कुल्लू और मनाली से कट गया है। पुलिस चौकी तिंदी ने इसकी सूचना जिला प्रशासन और सीमा सड़क संगठन को दे दी है। इसके बाद बीआरओ मशीनरी लेकर मार्ग को बहाल करने में जुट गया है। बताया जा रहा है कि मार्ग के अवरुद्ध होने से कुछ वाहन भी दोनों तरफ से फंस गए हैं। लाहौल-स्पीति पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि भूस्खलन की सूचना सीमा सड़क संगठन को दी गई है। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि सड़क बहाल करने के लिए मशीनरी मौके लिए भेज दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story