- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल के कई क्षेत्रों...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल के कई क्षेत्रों में छह दिनों तक मौसम खराब बना रहने के आसार
Admin4
15 Sep 2023 11:52 AM GMT

x
शिमला। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर लगातार जारी है। प्रदेश में कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते लोगों ने भी गर्मी से काफी राहत महसूस की है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में छह दिनों तक मौसम खराब बना रहने के आसार है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 20 सितंबर तक कुछ क्षेत्रों में बारिश जारी रह सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा और ऊना के मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है।
कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा और किन्नौर में मौसम मिलाजुला बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि इस माह के अंत तक प्रदेश से मानसून के विदा होने के आसार हैं।
Tagsहिमाचलहिमाचल न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story