हिमाचल प्रदेश

चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार, छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Nil dhankar
25 Jun 2022 6:11 PM IST
चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार, छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
x
पढ़े पूरी खबर

शिमला: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं। प्रदेश में 26 जून से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। विभाग ने 28 व 29 जून को प्रदेश के अधिकतर भागों में बारिश की संभावना जताई है। कुछ भागों में अंधड़ चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। 29 जून को प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए जारी हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 जून के बाद ही प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने का पूर्वानुमान जताया है। उधर, आज शिमला समेत प्रदेश के अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.4, सुंदरनगर 18.8, भुंतर 17.1, कल्पा 11.0, धर्मशाला 21.2, ऊना 20.4, नाहन 23.0, केलांग 9.0, पालमपुर 18.5, सोलन 17.0, मनाली 13.4, कांगड़ा 21.3, मंडी 20.6, बिलासपुर 22.0, हमीरपुर 19.3, चंबा 20.1, डलहौजी 18.1, कुफरी 15.5, रिकांगपिओ 15.3, धौलाकुआं 21.3, जुब्बड़हट्टी 20.6 और पांवटा साहिब में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान शुक्रवार (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम
बिलासपुर 36.5
कांगड़ा 35.9
हमीरपुर 35.9
ऊना 35.4
चंबा 33.7
धर्मशाला 32.5
सोलन 32.0
कल्पा 27.1
शिमला 26.4
केलांग 22.1
Next Story