- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल में मौसम ने...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में बर्फबारी, 14 तक खराब रहेगा मौसम
Shantanu Roy
11 Jan 2023 9:21 AM GMT

x
बड़ी खबर
पालमपुर। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट ली है। बुधवार को कांगड़ा की धोलाधार पहाडि़यों , लाहौल व मनाली की ऊंची चोटियों सहित अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में बर्फबारी का दौर जारी है। जानकारी के अनुसार अटल टनल के साउथ पोर्टल में 3 इंज के करीब बर्फबारी हो चुकी है। बुधवार दोपहर एक बजे धर्मशाला में तापमान गिरकर 9 डिग्री तक पहुंच गया है। उधर, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल व साउथ पोर्टल में बर्फबारी होने से टनल की तरफ वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।
आपात्त स्थिति में फोर वाई फोर वाहनों को आवाजाही की अनुमति होगी। उधर, प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए स्थानीय लोगों को हिदायत दी है कि वे जरूरी हो तभी यात्रा पर जाएं। वहीं, चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में भी बर्फबारी हो रही है। चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बर्फबारी के चलते तापमान शून्य डिग्री से नीचे लुढ़क गया है जिस कारण क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। राजधानी शिमला में बादल छाए हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार और वीरवार को बारिश और बर्फबारी होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 14 जनवरी तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

Shantanu Roy
Next Story