- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- सैनिकों की बहादुरी पर...
हिमाचल प्रदेश
सैनिकों की बहादुरी पर हमें गर्व, उनका ऋण कभी नहीं चुका सकते : राजेंद्र राणा
Shantanu Roy
16 Jan 2023 12:13 PM GMT

x
बड़ी खबर
सुजानपुर। सुजानपुर के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने आज सेना दिवस के उपलक्ष्य पर पूर्व सैनिक लीग सुजानपुर द्वारा आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि हमें अपने बहादुर जवानों पर नाज है जो विकट परिस्थितियों में भी सरहदों की पूरी मुस्तैदी के साथ रखवाली कर रहे हैं। उनकी बहादुरी के आगे हम नतमस्तक हैं और कभी भी उनका ऋण नहीं चुका सकते। राजेंद्र राणा ने कहा कि 15 जनवरी का दिन सेना के जवानों की वीरता के साथ कुर्बानियों को दिल से याद करने वाला दिन है, जिसे हर साल सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन सेना के जवानों के लिए बेहद खास होता है।
यह दिन उन भारतीय जवानों के सम्मान का होता है जो सीमा की सुरक्षा करते हैं। राजेंद्र राणा ने कहा कि भारतीय सेना दिवस फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा को विशेष सम्मान देने लिए मनाया जाता है। फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा 15 जनवरी, 1949 के दिन ही भारतीय सेना के प्रमुख बने थे। उन्होंने कहा आजादी से पहले भारतीय सेना पर ब्रिटिश हुकूमत का राज था। साल 1949 में आजादी के बाद आखिरी ब्रिटिश कमांडर इन चीफ जनरल फ्रांसिस हुआ करते थे। इसके बाद आजाद भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल केएम करिअप्पा ने कमान संभाली थी जिन्होंने भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय सेना का नेतृत्व किया था। इसके बाद करिअप्पा फील्ड मार्शल बने थे।
Next Story