हिमाचल प्रदेश

पानी का टैंकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Shantanu Roy
24 Dec 2022 5:28 PM IST
पानी का टैंकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
x
बड़ी खबर
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक पानी का टैंकर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मारा गया व्यक्ति जयदेव (44) पुत्र चेत राम, गांव श्रेन, तहसील अर्की जिला सोलन का रहने वाला था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
हादसा शहर के उपनगर ढली थाना क्षेत्र के चुरट नाला में देर रात हुआ। चालक जयदेव वाहन में अकेला था। टैंकर में पानी भरकर चालक ट्रक को बैक कर रहा था। इस बीच ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा लुढ़का। यहां पर अन्य चालक भी टैंकरों में पानी भर रहे थे। इन्होंने पुलिस को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद शव को सड़क तक पहुंचाया गया।
Next Story