- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- जयंती विहार में घरों...
हिमाचल प्रदेश
जयंती विहार में घरों में घुसा पानी, जमानाबाद संपर्क मार्ग पर भूस्खलन
Gulabi Jagat
28 July 2022 7:56 AM GMT

x
कांगड़ा। कांगड़ा में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज बारिश के कारण जहां कांगड़ा के जयंती विहार के कुछ घरों में पानी घुस गया है, वहीं मटौर-शिमला नेशनल हाई-वे भी कुछ समय के लिए यातायात के लिए बाधित रहा।
वाहन चालकों को पुराना कांगड़ा संपर्क मार्ग का सहारा लेना पड़ा। इसके अलावा कांगड़ा से जमानाबाद को जाने वाले मार्ग पर भी भूस्खलन होने के कारण चौपहिया वाहनों की आवाजाही बंद रही। साथ ही कांगड़ा के दमेला चौक से लेकर घुरकड़ी तक मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर कूहलों के बंद होने के कारण सडक़ ने तालाब का रूप धारण कर लिया, जिस कारण वाहनों के साथ-साथ राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आलम यह था मुख्य मार्ग पर कुछ स्थानों पर पैदल चलने वालों को रास्ता तक नहीं था।
Next Story