हिमाचल प्रदेश

दो साल से कर रहा था दुराचार; शादी की बात आई तो कर दिया इनकार

Gulabi Jagat
7 Feb 2023 12:13 PM GMT
दो साल से कर रहा था दुराचार; शादी की बात आई तो कर दिया इनकार
x
शिमला। राजधानी शिमला में शादी का झांसा देकर एक लडक़ी से दुराचार करने का मामला सामने आया है। युवती ने युवक पर शादी करने से इनकार करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि युवक 2020 से लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। मामले में बालूगंज थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट स्नढ्ढक्र दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रोहित के तौर पर हुई है। वह चनोग जिला शिमला का रहने वाला है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद उसे रिमांड पर लिया जाएगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिमला पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एक स्पेशल टीम गठित की है।
Next Story