- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- यहां वार्ड सदस्य...
हिमाचल प्रदेश
यहां वार्ड सदस्य मनरेगा कार्य की ऑनलाइन हाजिरी लगाने में असमर्थ
Gulabi Jagat
18 Jan 2023 5:52 PM GMT

x
सुंदरनगर,18 जनवरी : हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने मनरेगा में कार्य करने वाले लोगों की ऑनलाइन हाजिरी लगाने के आदेश जारी किए है लेकिन इसको लेकर अब बवाल मचना शुरू हो गया है।
बुधवार को सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत के चमुखा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत प्रधान मस्तराम के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्या उनके समक्ष रखी।
जानकारी देते हुए प्रधान मस्तराम ने बताया कि सरकार ने मनरेगा कार्य में लगे लोगों की ऑनलाइन हाजिरी लगाने के आदेश दिए गए है लेकिन पंचायत के वार्ड सदस्यों के पास एंड्राइड फोन नहीं है। जिस कारण ऑनलाइन हाजिरी लगाने में वार्ड सदस्य असमर्थ है।
ग्राम पंचायत चमुखा ने अपने सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के माध्यम से खंड विकास अधिकारी से निवेदन किया है कि हाजरी हस्तलिखित करने के लिए मार्गदर्शन करने की कृपा करें।

Gulabi Jagat
Next Story