हिमाचल प्रदेश

सार्थक की साथ जीने साथ मरने की कसम, हिमाचल में पति-पत्नी ने एक साथ त्यागे प्राण

Gulabi Jagat
25 Nov 2022 12:30 PM GMT
सार्थक की साथ जीने साथ मरने की कसम, हिमाचल में पति-पत्नी ने एक साथ त्यागे प्राण
x
हमीरपुर, 25 नवंबर : हिमाचल के हमीरपुर जनपद के नादौन उपमंडल के कलूर गांव में पत्नी के निधन के पांच मिनट बाद ही पति का भी निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। वहीं, दंपत्ति की मौत क्षेत्र में खासी चर्चा में है, क्योंकि ऐसा दुर्लभ ही होता है।
मिली जानकारी के अनुसार कलूर गांव की 68 वर्षीय सरोज कुमारी व उसके 72 वर्षीय पति राम सिंह ने वीरवार को अपनी बेटी को ससुराल से इसलिए घर बुलाया था कि बेटा बहू को लेकर घर आ रहा है। बेटी भी ससुराल से मायके आ गई, छोटा बेटा भी बहू लेकर घर आ गया। पति-पत्नी आपस में बाते कर रहे थे।
देर रात सरोज कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही थी, इसके बाद राम सिंह ने बेटी को बुलाया। बेटी ने देखा तो पाया कि मां दुनिया छोड़ चुकी है। इसका आभास महिला के पिता को हुआ तो 5 मिनट के बाद ही उन्होंने भी संसार को अलविदा कह दिया। पति व पत्नी ने साथ जीने व साथ मरने की कसम को सार्थक कर दिया।


जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।


Next Story