हिमाचल प्रदेश

Vimalagi मौत मामला: नई जांच टीम सक्रिय, बिलासपुर में शुरू हुई पूछताछ

Ashish verma
30 May 2025 8:52 PM IST
Vimalagi मौत मामला: नई जांच टीम सक्रिय, बिलासपुर में शुरू हुई पूछताछ
x
बिलासपुर में शुरू हुई पूछताछ

Shimla.शिमला। हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत की जांच तेज हो गई है। जांच के लिए दिल्ली से शिमला पहुंची सीबीआई की विशेष जांच टीम (एसआईटी) सुबह शिमला स्थित सीबीआई कार्यालय गई। इसके बाद टीम न्यू शिमला थाने पहुंची। शाम पांच बजे तक टीम न्यू शिमला थाने में रही। यहां विमल नेगी मौत मामले से जुड़े सभी रिकार्ड कब्जे में ले लिए गए हैं। इसके अलावा एफआईआर और अन्य सभी रिकार्ड कब्जे में लेकर अपने साथ ले गए हैं।

सीबीआई ने न्यू शिमला थाने में दर्ज मामले के आधार पर भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया था। सूत्रों के अनुसार सीबीआई सीसीटीवी फुटेज की भी जांच करेगी। सीबीआई की टीम बिलासपुर और उसके बाद ऊना भी जाएगी। टीम एक-एक कड़ी को जोड़कर जांच को आगे बढ़ाएगी। पुलिस महानिदेशक ने एसआईटी पर हाईकोर्ट में दायर हलफनामे में जांच को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।


Next Story