हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन के चपेट में आने से ग्राम प्रधान की मौत

Rani Sahu
22 Aug 2022 5:28 PM IST
भूस्खलन के चपेट में आने से ग्राम प्रधान की मौत
x
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला स्थित काशन में जब बहुत भारी बारिश हुई, तो ग्राम प्रधान खेम सिंह ने व्हाट्सएप ग्रुप पर संदेश भेजकर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला स्थित काशन में जब बहुत भारी बारिश हुई, तो ग्राम प्रधान खेम सिंह ने व्हाट्सएप ग्रुप पर संदेश भेजकर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा। लेकिन अपने परिवार के सात अन्य लोगों के साथ ग्राम प्रधान खुद ही भूस्खलन के चपेट में आ गये। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार को मंडी जिले में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद घोषणा की कि प्रशासन द्वारा सिंह के घर का पुनर्निर्माण किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ की 36 घटनाओं में 22 लोगों की मौत हो गई, 12 घायल हो गए और लापता पांच लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। ठाकुर ने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार भूस्खलन और बाढ़ में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देगी।
Next Story