- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- विक्रमादित्य सिंह की...
हिमाचल प्रदेश
विक्रमादित्य सिंह की पत्नी ने लगाए घरेलू हिंसा के आरोप, गैर- जमानती वारंट जारी
Shantanu Roy
14 Dec 2022 12:00 PM GMT

x
बड़ी खबर
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में धमाकेदार जीत हासिल करने के अभी एक हफ्ते भी नहीं गुजरे कि प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेता विक्रमादित्य सिंह पर घरेलू हिंसा के आरोप लग गए हैं। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक की पत्नी सुदर्शना की कोर्ट में दर्ज शिकायत पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने विक्रमादित्य सिंह और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ वारंट जारी किया है। फिलहाल, हिमाचल कैबिनेट की रेस की चल रहे विक्रमादित्य सिंह के लिए यह बड़ा झटका है। जानकारी के अनुसार, विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्द करवाया है।
यह शिकायत 17 अक्टूबर 2022 को दर्ज करवाई गई थी। इसके आधार पर कोर्ट ने विक्रमादित्य सिंह के अलावा, उनकी मां प्रतिभा सिंह, बहन अपराजिता और जीजा अंगद सिंह व चंडीगढ़ में रहने वाली एक लड़की के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई आज है जिसमें सारे अभियुक्तों को पेश होने के आदेश दिए गए हैं। महिला संरक्षण अधिनियम की धारा 20 के तहत सुदर्शना सिंह ने घरेलू हिंसा की उदयपुर कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत में शादी के बाद ससुराल में मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
Next Story