हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का किया दावा

Admin Delhi 1
18 Nov 2022 10:35 AM GMT
विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का किया दावा
x

शिमला न्यूज़: कांग्रेस महासचिव व विधायक विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्सा था। हर वर्ग सरकार से दुखी था। कांग्रेस ने जो गारंटी दी थी, उन्हें सरकार बनने पर किया जाएगा। ओपीएस को सरकार बनते ही बहाल किया जाएगा। प्रधानमंत्री का यह कहना गलत है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो केंद्र से सहयोग नहीं मिलेगा। यह संवैधानिक मर्यादाओं से विपरीत है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ईवीएम की गड़बड़ी की आशंका है। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद है, लेकिन फिर भी अलर्ट रहना होगा। प्रदेश में अगर कांग्रेस पार्टी बहुमत के आस-पास भी पहुंचती है फिर भी कांग्रेस विधायकों को भाजपा खरीद फरोख्त और ईडी सीबीआई का डर दिखाकर अपने पाले में करने का प्रयास कर सकती है, क्योंकि स्थायी सरकारों को गिराने का भाजपा की केंद्र सरकार कोशिश करती है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने हाई कमान से शीघ्र पर्यवेक्षक हिमाचल भेजने की बात कही है। मणिपुर, गोवा में भी इस तरह की घटना हुई हैं।

वहीं, विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार बनने पर पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बनाने का फ़ैसला चुने हुए विधायक और पार्टी हाईकमान का होता है। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपती है। वह उसके लिए तैयार हैं। वहीं दिल्ली की मर्डर की घटना दुखदायी है। दोषी को सख्त सजा दी जानी चाहिए।

Next Story