- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- विजय पाल होंगे...
हिमाचल प्रदेश
विजय पाल होंगे महासचिव, सिरमौर उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने सुदेश तोमर
Gulabi Jagat
31 Jan 2023 5:55 PM GMT

x
नाहन, 31 जनवरी : सिरमौर उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के चुनाव मंगलवार को आयोजित किए गए। ये चुनाव सेवानिवृत अधीक्षक व पूर्व प्रधान सतेंद्र ठाकुर की मौजूदगी में हुए। चुनाव के मकसद से अधीक्षक फूल सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई थी।
सर्वसम्मति से मनोनीत कार्यकारिणी।
उपायुक्त कार्यालय के सभागार बचत भवन में सर्वसम्मति से सुदेश तोमर को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वरिष्ठ उप प्रधान की जिम्मेदारी सोहन सिंह को मिली है। इसके अलावा उप प्रधान के पद पर अनिल शर्मा व बलबीर सिंह की तैनाती की गई है। संघ के महासचिव विजय पाल होंगे, जबकि वित्तीय सचिव की जिम्मेदारी फरीद खान को दी गई है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुदेश तोमर ने कहा कि कर्मचारियों के हित में ठोस कदम उठाए जाएंगे। तोमर ने कहा कि वो कर्मचारियों की कसौटी पर उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
Tagsसिरमौर उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघहिमाचल प्रदेशHimachal Pradeshआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे

Gulabi Jagat
Next Story