हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस ने बीडीओ कार्यालय का जेई 5 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Admin4
17 March 2023 11:22 AM GMT
विजिलेंस ने बीडीओ कार्यालय का जेई 5 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
x
हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोर जेई को 5 हजार की रिश्वत लेेते गिरफ्तार किया है। बता दें जेई द्वारा सामुदायिक भवन चाडखोला में चल रहे कार्य की किस्त जारी करने की एवज में 5 हजार की रिश्वत मांगी गई थी।
आरोपी जेई विनय कुमार के खिलाफ पीसी एक्ट की धारा-7 के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो धर्मशाला में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य विकास में जन सहयोग के अंतर्गत किया जा रहा है। कांग़ड़ा के उपायुक्त द्वारा इस कार्य के लिए 9 लाख 90 हजार की राशि स्वीकृत की गई थी। इसके अलावा 1 लाख 60 हजार की राशि आम जनता द्वारा एकत्रित की गई थी।
विजिलेंस ने आरोपी विनय कुमार को पालमपुर के द्रंग पंचायत भवन में गिरफ्तार किया है। धर्मशाला की विजिलेंस टीम को सूचना मिली थी कि पालमपुर तहसील के भवारना के खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में तैनात जेई विनय कुमार द्वारा रिश्वत की मांग की गई है। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोर जेई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलबीर जसवाल द्वारा किया गया। टीम में निरीक्षक महेंद्र कुमार, भाग सिंह, संदीप कुमार, बिंदू कुमारी व उप निरीक्षक प्रताप चंद शामिल थे। मामले की पुष्टि विजिलेंस प्रवक्ता ने की है।
Next Story