हिमाचल प्रदेश

बेहद दुखद खबर: 3 साल की मासूम बच्ची की खेल-खेल में गई जान

Admin Delhi 1
8 July 2022 9:54 AM GMT
बेहद दुखद खबर: 3 साल की मासूम बच्ची की खेल-खेल में गई जान
x

हिमाचल: जनपद में एक तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत का दुखद समाचार मिला है। यहां खेल-खेल में एक 3 साल की मासूम की जान चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ हैं। अपनी इकलौती संतान को इस तरह खो देने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत परोथा के गांव बाहरेई निवासी तीन वर्षीय बच्ची कमरे में अकेले खेल रही थी। इस दौरान खेल-खेल में बच्ची ने लोहे का नट उठाकर मुंह में डाल लिया। इसके बाद बच्ची का दम घुटने लगा। परिजनों ने जैसे ही देखा तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो पहुंचाया, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही हैं। तीन साल की गुन्नू अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। बताया जा रहा हैं कि पिता अश्वनी कुमार मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाते हैं।

Next Story