हिमाचल प्रदेश

बांगरन पुल पर 25 फरवरी तक नहीं चलेंगे वाहन, डीसी ने जारी किए आदेश

Shantanu Roy
1 Feb 2023 5:54 PM IST
बांगरन पुल पर 25 फरवरी तक नहीं चलेंगे वाहन, डीसी ने जारी किए आदेश
x
बड़ी खबर
नाहन। बांगरन पुल पर 25 फरवरी तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। इसके आदेश सिरमौर जिला के डीसी आरके गौतम ने जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार आवश्यक मुरम्मत तथा जीर्णोद्धार कार्य के दृष्टिगत बांगरन पुल को वाहनों के लिए बंद किया गया है तथा वाहन चालक 25 फरवरी तक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करेंगे। वहीं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब को वाहनों की आवाजाही तथा वैकल्पिक मार्ग पर सुचारू यातायात के साथ कामगारों व आम जनमानस की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त वैकल्पिक मार्गों पर साइन बोर्ड लगाना सुनिश्चित करेंगे। आदेश का उलंघन करने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Next Story