हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन की चपेट में आई गाड़ियां

Shantanu Roy
21 Aug 2022 7:08 AM GMT
भूस्खलन की चपेट में आई गाड़ियां
x
बड़ी खबर
हिमाचल प्रदेश। प्रदेश भर से भूस्खलन की सूचनाएं मिल रही हैं। इन भूस्खलन में कई गाड़ियां दब गई हैं। मंडी के कोटरोपी के पास पहाड़ी दरकने से मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग का कुछ हिस्सा धंस गया। भूस्खलन से चंडीगढ़ मनाली व मंडी.पठानकोट राजमार्ग सहित सौ से अधिक सड़कें बंद हैं। बसें व अन्य वाहन कई घंटे से फंसे हैं। मंडी में पराशर मार्ग पर बागी नाला में बादल फटने से कई वाहन बह गए। अगले तीन दिन तक भारी वर्षा का अलर्ट है। राज्य आपदा संचालन केंद्र शिमला की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह प्रदेश में 336 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। इसके अलावा 1525 बिजली ट्रांसफार्मर और 132 पेयजल योजनाएं बंद पड़ी हैं। सबसे ज्यादा सड़कें मंडी जिले में 122, चंबा जिले में 97, कुल्लू 50, शिमला 38 और सोलन जिले में 23 सड़कें ठप हैं। तीनों एनएच मंडी पठानकोट, मंडी, कुल्लू और मंडी जालंधर वाया धर्मपुर बंद हो गए हैं।
Next Story