- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- काठमांडू में आयोजित...
काठमांडू में आयोजित गलोबल बहु विषयक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में वरुण सैणी को मिला इंडो ग्लोबल एजुकेशन अवार्ड

मंडी: नेपाल के काठमांडू में आयोजित गलोबल बहु विषयक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में मंडी के वरुण सैणी को इंडो ग्लोबल एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। डा. वरुण सैणी राजकीय महाविद्यालय निहरी में कॉमर्स के सह आचार्य व ऑफ सिटिंग प्राचार्य हैं। काठमांडू में इस अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेस का आयोजन अंतरराष्ट्रीय काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रैनिंग द्वारा करवाया गया। इस अवॉर्ड के लिए संस्था द्वारा 2022 के लिए पूरे भारत से 24 लोगों के नाम नामांकित किए गए थे, जिसमें डाक्टर वरुण सैणी का नाम इस अवॉर्ड के लिए फ ाइनल किया गया। इस संस्था के द्वारा प्रथम बार यह अवॉर्ड किसी हिमाचल के निवासी को दिया गया है।
डाक्टर वरुण सैणी निहरी कालेज में कार्यरत हैं और इसके अलावा भी अन्य बहुत सी सामाजिक संस्थाओं के साथ कार्यरत हंै। डा. वरुण सैणी गवर्नमेंट कालेज निहरी में एनएसएस इकाई के प्रोग्राम ऑफिसर भी है और इसके साथ जिला मंडी के एनएसएस नोडल आफिसर भी हैं





