हिमाचल प्रदेश

4 दिन बाद ऊना पहुंची वंदे भारत ट्रेन

Shantanu Roy
25 July 2023 9:50 AM GMT
4 दिन बाद ऊना पहुंची वंदे भारत ट्रेन
x
ऊना। जिला ऊना से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन सोमवार को 4 दिन बाद ऊना पहुंची। इस ट्रेन के चलने के साथ ही जिले से चलने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। हालांकि आज यह ट्रेन आधा घंटा लेट पहुंची, लेकिन इस ट्रेन के दोबारा चलने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली है। जिला ऊना से चलने वाली ट्रेनों में पैसेंजर ट्रेन, सावरमती एक्सप्रैस, वंदे भारत व हिमाचल एक्सप्रैस ट्रेन शामिल है।
अब इन ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ गई है। इससे पहले ट्रेनों की स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा थी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अब केवल नंगल और आनंदपुर साहिब के बीच ही ये ट्रेनें 45 किलोमीटर की स्पीड से चल रही हैं। ऊना रेलवे स्टेशन के मास्टर रोहित झा ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन आज से शुरू हो गई है। अब यहां से 4 ट्रेनें चलने लगी हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत आज ऊना रेलवे स्टेशन पर आधा घंटा लेट पहुंची है।
Next Story