- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- लापता हो गए थे...
लापता हो गए थे ट्रैकिंग पर निकले 17 पर्यटक, 7 के शव बरामद, रेस्क्यू किए गए 2

DEMO PIC
किन्नौर. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में लापता हुए पर्यटकों, कुलियों और गाइडों सहित 17 ट्रैकर्स (Trackers) के समूह में से 11 लोगों की मौत हो चुकी है. इन लोगों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद, वायु सेना (Air Force) ने लमखागा दर्रे (Lamkhaga Pass) पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया और अब तक 11 शव बरामद किए हैं. भारी बर्फबारी (Snowfall) और खराब मौसम (Bad weather) के बीच यह समूह 18 अक्टूबर को लापता हो गया था. टैकर्स के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद भारतीय वायु सेना ने 20 अक्टूबर को बचाव कार्य शुरू किया था. बताया जाता है कि ये ट्रैकर्स 14 अक्टूबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी से सटे हर्षिल से हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में चितकुल के लिए निकले थे, लेकिन वे 17 से 19 अक्टूबर के बीच लमखागा दर्रे के आसपास लापता हो गए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





