- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- अज्ञात वाहन ने स्कूटी...
हिमाचल प्रदेश
अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, उपचार के दौरान चालक की मौत
Admin4
17 Sep 2023 1:18 PM GMT

x
बिलासपुर। बिलासपुर जिला के चंडीगढ़-मनाली एनएच 205 पर एक हादसा सामने आया है। एनएच 205 पर नौणी से फोरलेन के लिए लिंक रोड पर एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी चालक को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक घायल हो गया, जिसने एम्स कोठीपुरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 60 वर्षीय प्रकाश चंद गांव डपेर तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, बीते कल दोपहर के समय प्रकाश चंद अपने किसी काम से घर के लिए वापिस जा रहा था। जब वह नौणी की तरफ से झंडूता की ओर जा रहा था उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने सामने से आकर स्कूटी को टक्कर मार दी और हादसे में प्रकाश चंद घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए एम्स कोठीपुरा ले जाया गया।
एम्स कोठीपुरा में प्रकाश चंद ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की पुष्टि मदन धीमान डीएसपी बिलासपुर द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
Tagsहिमाचलहिमाचल न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story