हिमाचल प्रदेश

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

Admin4
28 Feb 2023 12:07 PM GMT
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
x
हिमाचल। हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं। मामला चंडीगढ़ का है, यहां मंडी जिला के रहने वाले दो युवकों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है। बता दें दोनों युवक जिला मंडी के संधोल क्षेत्र के अलग-अलग गांव से ताल्लुक रखते हैं और दोनों की उम्र 22 और 24 वर्ष के बीच है।
पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक चंडीगढ़ में नौकरी करते थे। देर रात वह दोनों बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ।
घायल को आसपास मौजूद लोगों द्वारा अस्पताल भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों की मौत से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story