हिमाचल प्रदेश

अज्ञात वाहन ने सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति को मारी टक्कर

Admin4
10 April 2023 12:50 PM GMT
अज्ञात वाहन ने सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति को मारी टक्कर
x
हिमाचल। हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं। मामला जिला कांगड़ा के धर्मशाला में तलवाड़ा मार्ग पर लगते कस्बा उपरला बरोट में पेश आया है, यहां एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिस कारण उसकी मौत हो गई है।
मृतक की पहचान साहिब सिंह (65) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, साहिब सड़क पर पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान उपरला बरोट क्षेत्र के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में व्यक्ति वाहन से टकराकर दूर जा गिरा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां व्यक्ति की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तुरंत पठानकोट निजी अस्पताल रैफर किया, यहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story