हिमाचल प्रदेश

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 3 युवकों की मौत, 2 घायल

Admin4
23 May 2023 11:57 AM GMT
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 3 युवकों की मौत, 2 घायल
x
हिमाचल। हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान से रहे है। मामला राजधानी शिमला के रोहड़ू उपमंडल का है, यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है, जबकि दो घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों की पहचान श्रेय नेगी (18) पुत्र लेख राज निवासी तकलेच, शिवांग (18) पुत्र रूप लाल निवासी मझारली और जतीर (20) पुत्र मनी लाल निवासी तकलेच के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान करूण चौेहान (20) पुत्र तारा चांद निवासी करतोट और रमन (22) पुत्र राज पाल निवासी तकलेच के तौर पर हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पांच युवक कार (HP 06A -5332) में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के बाद रामपुर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते में कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है, जबकि दो घायल हुए है।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक व दोनों घायल छात्र हैं। इनमें अधिकांश आईटीआई का कोर्स कर रहे थे। मामले की पुष्टि रोहड़ू के डीएसपी रविंद्र नेगी ने की है।
Next Story