हिमाचल प्रदेश

बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 6 लोग हुए घायल

Admin Delhi 1
25 July 2022 12:26 PM GMT
बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 6 लोग हुए घायल
x

शिमला न्यूज़: राजधानी के ढली क्षेत्र में सोमवार को बारिश के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भट्टाकुफर फल मंडी के पास सेब से लदे एक ट्रक ने कोहराम मचा दिया। दोपहर डेढ़ बजे के करीब ट्रक ने नियंत्रण खोया और कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहीं छह लोग जख्मी बताए गए हैं। एक घायल की हालत गम्भीर है और उसे उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है। सेब से लदे ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ वाहनों के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि ट्रक की चपेट में आये ज्यादातर वाहन सड़क किनारे पार्क थे। इस कारण जानी नुकसान नहीं हुआ।

प्रारंभिक पड़ताल के मुताबिक ट्रक की ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ है। ढली पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। हादसे के कारण सड़क पर वाहनों का जाम लग गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक के नियंत्रण खोने से हादसा हुआ है।

ट्रक (UP25 BT- 7349) सेब से लदा था। हादसे में लगभग छह लोग चोटिल हुए हैं। साथ ही कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।

Next Story