हिमाचल प्रदेश

ऊना: नाबालिग का शव फंदे पर झूलता हुआ मिला, पुलिस की जांच जारी

Admin Delhi 1
28 April 2022 9:43 PM IST
ऊना: नाबालिग का शव फंदे पर झूलता हुआ मिला, पुलिस की जांच जारी
x

हिमाचल प्रदेश न्यूज़: ऊना जिला के गांव धंदड़ी रेलवे पुल की रेलिंग के साथ एक प्रवासी नाबालिग का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। ये हत्या है या आत्महत्या इस पर अभी संशय बरकार है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त मोहित 17 पुत्र नन्हे गाँव सलीमपुर जिला बदायूं यूपी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक टकारला गांब में अपने परिवार के साथ रहता था। यह परिवारिक सदस्यों के साथ मेहनत मजदूरी करता था।

गुरुवार सुबह विभाग के कर्मचारी गनमैन हजारी लाल एक गश्त के दौरान उक्त घटना को देखने के बाद घटना की जानकारी आगे दी।मृतक काफ़ी समय से यहाँ रह रहा था। एसपी अर्जित सैन ने बताया की इस सम्बध में मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी गई है।

Next Story