- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- ऊना : SP से मिल...
हिमाचल प्रदेश
ऊना : SP से मिल विवाहिता बोली- दहेज के लिए पुलिस कर्मी पति व उसका परिवार मारपीट कर रहा
Shantanu Roy
7 Dec 2022 11:24 AM GMT

x
बड़ी खबर
ऊना। मैहतपुर थाना के तहत एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा व मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने अपने ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के आरोप पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 354ए, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने के साथ ही महिला ने एसपी ऊना से भी मुलाकात की। इस दौरान उसके मायके पक्ष के लोग भी उसके साथ मौजूद रहे। महिला ने अपने पुलिस कर्मी पति के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते आरोप लगाया कि उसकी शादी 2019 को मैहतपुर थाना के तहत एक गांव में पुलिस कर्मी के साथ हुई। शादी के कुछ दिनों के बाद ही पति व उसका परिवार दहेज के लिए तंग और मारपीट करने लग पड़ा। इस दौरान ससुर ने भी बदतमीजी की। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है और आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है।
Next Story