हिमाचल प्रदेश

Una: नगर पंचायत चुनाव में रोचक मुकाबला, पर्ची से तय हुआ नतीजा

Admindelhi1
18 May 2026 10:57 AM IST
Una: नगर पंचायत चुनाव में रोचक मुकाबला, पर्ची से तय हुआ नतीजा
x

ऊना: नगर पंचायत अंब में रविवार को चुनाव परिणामों को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। शाम पांच बजे मतगणना शुरू होते ही उम्मीदवारों के समर्थकों का जमघट लग गया। जैसे-जैसे नतीजे घोषित होते गए, समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत पर बैंड-बाजों की धुन पर झूमते नजर आए।

पहले से ही चर्चा में रहे नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो के परिणाम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लेकिन जब दोनों उम्मीदवारों को बराबर मत मिले तो दोनों पक्षों के समर्थकों के चेहरों पर मायूसी छा गई।सभी वार्डों के परिणाम घोषित होने के बाद वार्ड नंबर दो का फैसला पर्ची सिस्टम से किया गया। इसमें अनुसूया को भाग्य का साथ मिला और उन्होंने जीत दर्ज की। उल्लेखनीय है कि वार्ड नंबर दो में दोनों उम्मीदवारों को 268-268 वोट प्राप्त हुए, जबकि दो मत नोटा में पड़े। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, अनुसूया के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Next Story