हिमाचल प्रदेश

Una: इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ‘आईना’ तैयार, उपमुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

Admindelhi1
3 July 2026 2:06 PM IST
Una: इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ‘आईना’ तैयार, उपमुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
x
उपमुख्यमंत्री के हाथों होगा ‘आईना’ कमांड सेंटर का उद्घाटन

ऊना: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार तीन जुलाई को जिला ऊना के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सुबह 11 बजे हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एसडीपीओ कार्यालय परिसर में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ‘आईना’ का विधिवत लोकार्पण करेंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह केंद्र क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से कानून-व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन, निगरानी एवं नागरिक सुरक्षा और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को और मजबूती मिलेगी।

प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम गोन्दपुर जयचंद में रहेगा।

Next Story