हिमाचल प्रदेश

Una: ऊना में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का दो दिवसीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Admindelhi1
1 Sept 2026 11:29 AM IST
Una: ऊना में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का दो दिवसीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
x
दो दिवसीय ऊना प्रवास पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

ऊना: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता 2 और 3 सितंबर को ऊना जिले के प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल 2 सितंबर को शाम 3 बजे लता मंगेशकर कला केंद्र, समूरकलां में ‘एक से श्रेष्ठ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे। राज्यपाल का रात्रि ठहराव सर्किट हाउस ऊना में रहेगा।

‘एक से श्रेष्ठ’ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा, संस्कार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 3 सितंबर को प्रातः 11 बजे राज्यपाल लता मंगेशकर कला केंद्र में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना के 8वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके उपरांत उनके शिमला प्रस्थान का कार्यक्रम है।

Next Story