- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Una: नाहन केंद्रीय...
Una: नाहन केंद्रीय कारागार में बंदियों के बीच मारपीट, जेल प्रशासन में हड़कंप

ऊना: थाना चिंतपूर्णी के अंतर्गत भरवाई में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहाँ आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के समीप एक तेज रफ्तार बेकाबू प्राइवेट बस ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया। बस ने आगे चल रही तीन कारों को जोरदार टक्कर मारने के बाद एक मोटरसाइकिल को बुरी तरह कुचल दिया। इस भीषण हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। ये हादसा शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार राजस्थान नंबर की एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बेकाबू बस ने आगे जा रही पंजाब नम्बर तीन कारों को टक्कर मारते हुए एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने सुचारू करवाया।
एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है, जिसमें आगामी विभागीय कार्रवाई जारी है।





