हिमाचल प्रदेश

Una: सड़क दुर्घटना में भाई-बहन की मौत, परिवार में मातम

Admindelhi1
25 July 2026 9:38 AM IST
Una: सड़क दुर्घटना में भाई-बहन की मौत, परिवार में मातम
x
सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत से इलाके में शोक

ऊना: थाना अंब के तहत पंजोआ में हुए सड़क हादसे में एक युवक युवती की मौत हो गई, जबकि बाइक की चपेट में आने से एक महिला को गंभीर चोटें आईं हैं। मृतकों की पहचान सक्षम ठाकुर (20) पुत्र होशियार सिंह, निवासी कंगरूही के रूप में हुई है जबकि युवती की पहचान नेहा (22) पुत्री जय चंद निवासी चक्क बेहड़ जसवां के रूप में हुई है।

बाइक की चपेट में आई महिला सुमन देवी (60) पत्नी स्वर्गीय बलदेव चंद निवासी भवरन कंगरूही (थड़ा) की निवासी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवत- युवती रिश्ते में दोनों चचेरे भाई बहन हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब 12 : 15 बजे पंजोआ उक्त चचेरे भाई बहन बाइक पर जब पंजोआ संपर्क मार्ग से जा रहे थे तो सड़क किनारे पैदल जा रही एक महिला उनकी बाइक की चपेट में आ गई। आवाज सुनकर साथ ही दुकान के अंदर बैठे स्थानीय उपप्रधान अनिल तक्खी व उसके साथी रमन कुमार बिना कोई देर किए सभी घायलों को अपनी गाड़ी में डालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले गए। यहां जांच करने के वाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि युवती और महिला की गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। ऊना हॉस्पिटल से गंभीर रूप से घायल हुई युवती को डॉक्टर की टीम ने नाजुक हालत देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई । उक्त दर्दनाक हादसे की खबर सुनकर क्षेत्र में एक दम सन्नाटा छा गया।

डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि पंजोआ ने हुए सड़क हादसे में एक युवक ब युवती की मौत हुई है ।जबकि एक अन्य महिला घायल है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी गई है।

Next Story